Eid-ul-Fitr 2020 Date: अगर कल दिखाई दिया चांद तो 24 मई को मनाई जा सकती है ईद ।
Eid-ul-Fitr 2020 Date in India (ईद-उल-फितर 2020 कब है): इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में मीठे पकवान खासतौर पर सेंवईं बनाते हैं। अपनों से गले मिलकर आपस के गिले शिकवे दूर करते हैं। इस्लाम धर्म का यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है|
- Edited By Akbar khan
- kolkata| Updated: May 24 2020.4.30 AM

Eid-ul-Fitr 2020 Date in India: रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद की तारीख चांद के अनुसार तय होती है। वैसे इस बार ईद-उल-फितर 25 मई को मनाए जाने की उम्मीद है। जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों में मीठे पकवान खासतौर पर सेंवईं बनाते हैं। अपनों से गले मिलकर आपस के गिले शिकवे दूर करते हैं। इस्लाम धर्म का यह त्योहार भाईचारे का संदेश .म देते हैं। इसीलिए इस दिन को ईद कहते हैं। मुसलमान ईद में खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि खुदा ने महीने भर के उपवास रखने की ताकत दी। रमजान महीने में रोजे रखना फर्ज माना गया है ऐसा इसलिए, ताकि इंसान को भूख-प्यास का अहसास हो सके और वह लालच से दूर होकर सही राह पर चले। मीठी ईद के ढाई महीने के बाद ईद-उल-अजहा आती है। जिसे बकरीद और ईज-ए-कुर्बानी भी कहा जाता है। इस दिन नियमों का पालन करते हुए कुर्बानी दी जाती है। इस ईद की शुरुआत हजरत इब्राबिम से हुई थी।
ADVERTISEMENT
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। जनसत्ता टेलीग्राम पर भी है, जुड़ने के लिए क्लिक करें।
- Tags:"eid ul fita
Tags
Tech News
Post a Comment